फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए दुकानदारों ने लगाया जाम

Tue, 24 Sep 2013 10:18 PM IST
चरखी दादरी/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी न होने से नाराज पुरानी एलआईसी वाली गली के दुकानदारों ने मंगलवार को बस स्टैंड रोड पर जाम लगाया दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों को समझा बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन दुकानदार नहीं मानें। बाद में एसडीएम गौरव कुमार और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे तब जाकर दुकानदारों ने डेढ़ घंटे बाद जाम खोला।  

दो दिन पहले पुरानी एलआईसी वाली गली में चोरों ने एक दुकान का शटर उखाड़कर लाखों का सामान साफ कर दिया था। डीएसपी के घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस के ढुलमुल रवैये से दुकानदार नाराज हो गए।
विज्ञापन


दुकानदारों ने चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शहर थाना प्रभारी महेंद्रपाल और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने।

इसपर चरखी दादरी के एसडीएम गौरव कुमार और नायब तहसीलदार प्रवीन कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने चोरों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया तब जाकर दुकानदारों ने जाम खोला।

शहर पुलिस ने नगर में जाम लगा रहे दुकानदारों में से 40 के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। शहर थाना प्रभारी महेंद्रपाल सिंह ने बताया कि इस संबंध में शहर पुलिस ने 12 दुकानदारों को नामजद करते हुए करीब 40 दुकानदारों के खिलाफ यातायात बाधित करने, जायज हुक्म न मानने, शांति भंग करने, अधिकारों का हनन और माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन संबंधी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें