फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: क्रॉस वोटिंग मामले में जवाब दाखिल, शैली चौधरी-जरनैल सिंह ने कांग्रेस अनुशासन समिति को दिया स्पष्टीकरण

Thu, 26 Mar 2026 07:15 PM IST
Naveen अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

कांग्रेस पार्टी के अनुसार, इन विधायकों ने पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के बजाय दूसरे उम्मीदवार को वोट दिया, जिससे पार्टी को नुकसान पहुंचा।अब शैली चौधरी और जरनैल सिंह ने समिति को अपना जवाब भेजकर आरोपों पर सफाई दी है।
विज्ञापन
विधायक शैली चौधरी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना वोट डाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने के आरोपों पर कांग्रेस की अनुशासन समिति को दो विधायकों ने अपना जवाब भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार, नारायणगढ़ से कांग्रेस विधायक शैली चौधरी और रतिया से विधायक जरनैल सिंह ने अनुशासन समिति को अपना लिखित जवाब सौंप दिया है।16 मार्च को हुए हरियाणा राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग के आरोप में कांग्रेस अनुशासन समिति ने पांच विधायकों को शो-कॉज नोटिस जारी किया था। इनमें शामिल हैं:-

  • नारायणगढ़ विधायक शैली चौधरी
  • साढौरा विधायक रेणु बाला
  • पुन्हाना विधायक मोहम्मद इलियास
  • हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल
  • रतिया विधायक जरनैल सिंह

विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के अनुसार, इन विधायकों ने पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के बजाय दूसरे उम्मीदवार को वोट दिया, जिससे पार्टी को नुकसान पहुंचा।अब शैली चौधरी और जरनैल सिंह ने समिति को अपना जवाब भेजकर आरोपों पर सफाई दी है। बाकी तीन विधायकों के जवाब अभी लंबित हैं। कांग्रेस अनुशासन समिति इन जवाबों की समीक्षा के बाद आगे की कार्रवाई तय करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें