फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: राज्य की जेलों में एक माह तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, मंत्री अरविंद ने दिए निर्देश

Fri, 11 Sep 2026 04:30 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि अभियान को किसी एक आयोजन तक सीमित न रखा जाए। जेलवार गतिविधियों का स्वरूप वहां उपलब्ध सुविधाओं और बंदियों की भागीदारी को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाए।
विज्ञापन
अरविंद शर्मा, जेल मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा की जेलों में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया जाएगा। सहकारिता, कारागार मंत्री अरविंद शर्मा ने सभी जेल अधिकारियों को इसके लिए जेलवार कार्यक्रम तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुरू हो रहा है।

विज्ञापन


मंत्री ने अधिकारियों को पत्र जारी कर पूरे एक माह तक प्रदेश की जेलों में पौधरोपण, रक्तदान शिविर, योग, स्वास्थ्य और आध्यात्मिक गतिविधियों के आयोजन को कहा है। अभियान में बंदियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जेलों में पढ़ाई कर रहे युवा बंदियों से संवाद भी किया जाएगा। उनसे सेवा, शिक्षा, भविष्य, कौशल और समाज की मुख्यधारा में वापसी से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए जाएंगे। 

बंदियों को भी अपनी बात और सुझाव रखने का अवसर मिलेगा। मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि अभियान को किसी एक आयोजन तक सीमित न रखा जाए। जेलवार गतिविधियों का स्वरूप वहां उपलब्ध सुविधाओं और बंदियों की भागीदारी को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाए।
विज्ञापन

 
अभियान की प्रमुख गतिविधियां
अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण होगा। सेवा के उद्देश्य से रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। बंदियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग से जुड़ी गतिविधियां आयोजित होंगी। इसके साथ ही आध्यात्मिक कार्यक्रम भी अभियान का हिस्सा होंगे। मंत्री अरविंद शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जेलों में होने वाली गतिविधियों में अधिक से अधिक बंदियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

 बंदियों के लिए शिक्षा और सुधार
जेलों में शिक्षा और सुधार से जुड़ी गतिविधियां पहले से संचालित की जा रही हैं। अभियान के दौरान इन व्यवस्थाओं से जुड़े बंदियों की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रदेश की जेलों में आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इग्नू, मुक्त विद्यालयी शिक्षा और साक्षरता से संबंधित कार्यक्रम भी चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें