हरियाणा के जिला हिसार के सनातन धर्म चेरिटेबल ट्रस्ट में अंतरजातीय विवाह करने के बाद एक प्रेमी जोड़े ने हिसार पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
गुड़गांव निवासी लड़की ने एक पत्र सौंपकर मांग की है कि उसे और उसके पति को पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए। इसके बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा में प्रोटक्शन हाउस भेज दिया गया।
लड़की ने सनातन धर्म चेरिटेबल ट्रस्ट के डा. अंबेडकर फूल मार्केट स्थित कार्यालय में हिन्दू विवाह अधिनियम 1955 के तहत नारनौंद निवासी विजयपाल से अंतरजातीय शादी की है।
ट्रस्ट के प्रधान संजय चौहान ने बताया कि प्रेमी जोड़े को पुलिस सुरक्षा दिलवाने में ट्रस्ट की ओर से सहायता की गई है।