रोहतक। नेकीराम कॉलेज में जोनल यूथ फेस्टिवल का आज बुधवार को आगाज होगा। युवा उत्सव 15 नवंबर को संपन्न होगा। इसमें रोहतक व सोनीपत जिले के 33 काॅलेजों के विद्यार्थी 43 विभिन्न विधाओं में प्रतिभाग लेंगे। यह आयोजन डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर एमडीयू के सहयोग से किया जाएगा। बुधवार सुबह 10:30 बजे से उत्सव शुरू होगा।
महाविद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों के कोआर्डिनेटर डॉ. दिनेश ने बताया कि 2023 में गौड़ कॉलेज में हुए यूथ फेस्टिवल में नेकीराम कॉलेज ने ओवर ऑल ट्राफी जीती। इस बार भी विद्यार्थी शानदार तैयारी कर रहे हैं। नेकीराम कॉलेज का अच्छा प्रदर्शन रहे, यह प्रयास रहेगा।
छठी क्लास से डांस व नौवीं क्लास से गायन में भाग ले रही हूं। हर बार जीत हासिल की है। पहले भी दो बार में जोनल यूथ फेस्टिवल में भाग ले चुकी हूं। वर्ष 2022 में एमडीयू फेस्टिवल में संस्कृत लोक उच्चारण में पहला स्थान प्राप्त किया व हरियाणवी ग्रुप सांग में भी पहला स्थान प्राप्त किया था। परिवार गायन से जुड़ा है। इस जोनल यूथ फेस्टिवल में हरियाणवी ग्रुप सांग, फॉक साेंग व ग्रुप डांस में हिस्सा लिया है।
प्राची, छात्रा, नेकीराम कॉलेज
एमडीयू में 2023 में हुए फेस्टिवल में ग्रहण नाटक में अभिनय किया था। इसमें दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस बार जोनल यूथ फेस्टिवल में भूरा व निगांहिया नाटक में हिस्सा लिया है। यह नाटक लजवाना गांव के क्रांतिकारी भूरा व निगांहिया से संबंधित है। पहले ये दोनों दोस्त थे, फिर दुश्मन बन गए। यह नाटक ऐसे क्रांतिकारियों से संबंधित है, जिनका इतिहास में कहीं भी जिक्र नहीं है।
हितेश, छात्र, नेकीराम काॅलेज
वर्ष 2023 में एमडीयू में हुए यूथ फेस्टिवल पियानो सोलो में भाग लिया था। इसमें दूसरा स्थान प्राप्त किया था। इस यूथ फेस्टिवल में कव्वाली व पियानो सोलो में भाग लिया है। पियानो बजाना पसंद है। पहले पियानो सीखा। वर्तमान में एक निजी अकादमी में पियानो सिखा रहा हूं।
राहुल, छात्र, नेकीराम कॉलेज
12सीटीके49..प्राची, विद्यार्थी नेकीराम कॉलेज। संवाद
12सीटीके49..प्राची, विद्यार्थी नेकीराम कॉलेज। संवाद
12सीटीके49..प्राची, विद्यार्थी नेकीराम कॉलेज। संवाद