फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद चुनाव : प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित, राहुल दादू का नामांकन रद्द

विज्ञापन
घूंघट में बैठ कर अपनी बारी का इंतजार करतीं महिला उम्मीदवार। अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। जिला परिषद चुनाव को लेकर बिसात बिछ गई है। नामांकन वापसी के दिन सोमवार को 135 में से 29 प्रत्याशियों ने जहां नामांकन वापस ले लिया, वहीं वार्ड 10 से नामांकन दाखिल करने वाले कबूलपुर निवासी राहुल दादू का नामांकन रद्द कर दिया गया। अब कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करने वाले उसके छोटे भाई चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

जिला परिषद व पंचायत समिति के लिए नौ नवंबर को मतदान होगा। डीसी एवं जिला चुनाव अधिकारी यशपाल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिला परिषद एवं पंचायत समितियों के सदस्यों का चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के माध्यम से करवाया जाएगा। आयोग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि पंचायत समिति एवं जिला परिषद के सदस्यों के लिए एक ही मतदान केंद्र में दोनों मतदान करवाये जाएंगे। जिला परिषद के सदस्यों के लिए ईवीएम को मतदान बॉक्स में बायीं तरफ रखा जाएगा तथा पंचायत समिति के सदस्यों के चुनाव में प्रयोग होने वाली ईवीएम को मतदान बॉक्स में दायीं तरफ रखा जाएगा।
उगते सूरज की रही डिमांड, अधिकारियों को करना पड़ा टॉस
एडीसी कार्यालय में नाम वापसी के बाद सोमवार को दोपहर तीन बजे के बाद भीड़ जमा हो गई। क्योंकि चुनाव अधिकारी की तरफ से चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। आयोग की तरफ से 42 चुनाव चिह्न सामने रखे गए। इसमें प्रत्याशियों को नामांकन के समय भरे गए चुनाव चिह्न में से आवंटित किए गए, लेकिन एक वार्ड में कई-कई प्रत्याशी ने एक ही चुनाव चिह्न उगते सूरज की मांग की। वार्ड एक में दो प्रत्याशियों के बीच ठन गई। आखिर में अधिकारियों ने टॉस करके एक प्रत्याशी को उगता सूरज चुनाव चिह्न आवंटित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

............मैदान में डटे प्रत्याशी
चुनाव अब प्रत्याशी नामांकन जमा नाम वापसी या रद्द
जिला परिषद 105 135 30
पंचायत समिति 434 517 83
सरपंच 1096 1152 56
पंच 2780 2824 335
.........
जिला परिषद
वार्ड ये प्रत्याशी मैदान में
1. (पुरुष) सतेंद्र, अमित, दीपक, अमित पुत्र चरण सिंह, जयदीप, मनोज कुमार
2. (बीसीए महिला) पूनम, मोनिका, सुनील कुमारी, पूजा रानी, सविता, ममता, अंजू, सुदेश कुमारी, मोनिका, कनक
कुमारी एक अन्य ममता।
3. (एससी पुरुष) प्रवीण, अजीत, शशिभूषण, धर्मेंद्र, अमित, गुरमीत, मांगेराम, सोनू, प्रमोद व रामू
4. (पुरुष) ओमप्रकाश, प्रमोद, संदीप, अनिल, राजेश कुमार, रामकरण, हरपाल, मंजीत व नवीन
5. (महिला) मंजू, ज्योति, अंजलि नैन, नेहा, अराधना, मीना कुमारी व अरुणा चौधरी।
6. (पुरुष) प्रमोद, सुरेंद्र, सतपाल, सूरज हुड्डा व संदीप।
7. (महिला) प्रिया, सीमा, पूनम, रिचा व सुदेश कुमारी।
8. (पुरुष) सोनू, वीरेंद्र, जितेंद्र, रविश, संजीव, धीरज व सुमित।
9. (महिला) अनीता, रजनी, राजबाला व नीलम।
10. (पुरुष) सोमबीर, सितेंद्र, विजय धानिया, अनूप, सुमित, नसीब व जयदेव।
11. (महिला एससी) सीनू, पूनम, दीपिका, वीना रानी, सुषमा, रेनू, सुजाता, पूजा, कमलेश व आशा।
12. (महिला) राकेश देवी, आशा, सोनिया, मुकेश, मीनू, सुनीता, सुमन, कदवंती, गीता रानी व एक अन्य
सुमन।
13. (पुरुष) अजय, अभिमन्यु, सतीश, राजेश व शीशराम।
14. (पुरुष एससी) सोनू, सुरेंद्र, अमित, भीम सिंह, कुलदीप खासा, सतबीर, जोमबीर व भूप सिंह ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें