फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर की आपात सेवा आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए एक और राहत भरी खबर है। पीजीआई में स्पोर्ट्स इंजरी एंड स्पोर्ट्स मेडिसिन सेंटर की मंजूरी के बाद अब मरीजों के लिए आपात सेवा भी शुरू होने जा रही है। संस्थान के ट्रामा सेंटर में एक नवंबर से यह सुविधा शुरू होगी। यहां खेल चोट से पीड़ितों के लिए शाम पांच से आठ बजे तक चिकित्सक मौजूद रहेंगे। जबकि 24 घंटे डॉक्टर ऑन कॉल ड्यूटी पर रहेंगे। खेल चोट की ओपीडी शुरू कर पीजीआई ऐसा देश का पहला संस्थान बन गया है।
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर में सड़क हादसों में घायल व हड्डी की चोट के उपचार के लिए चिकित्सक हर समय मौजूद रहते हैं। आपात स्थिति में यहां मरीज को राहत दी जाती है। अक्सर खिलाड़ी को भी चोट लगने पर यहीं लाया जाता है। जबकि उसकी खेल चोट व इसका इलाज हड्डी रोग विभाग से थोड़ा भिन्न है। खेल चोटों के इलाज में कई कारण हो सकते हैं। इसमें मांसपेशियों का कमजोर होना, चोट का ढंग व अन्य कारण शामिल है। चोट का इलाज करते समय इनका खास ध्यान रखना जरूरी है। इससे चोट ग्रस्त हिस्से के अलावा दूसरा हिस्सा प्रभावित नहीं होगा। आमतौर पर एक चोट के कारण दूसरी मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। ऐसी परिस्थिति में चोट को छोड़ कर अन्य मांसपेशियों का व्यायाम जारी रखा जा सकता है। इससे खिलाड़ी को सुधार के समय ज्यादा परेशानी भी नहीं करनी होगी।
हरियाणा की खेल संस्कृति बढ़ेगी
खेल जगत में खास पहचान रखने वाले हरियाणा में खेलों की जीवंत संस्कृति है। यह भारत का खेल केंद्र भी है। ओलंपिक व अन्य राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेलों में प्रदेश का पदक प्राप्त करने में करीब एक तिहाई से अधिक योगदान रहता है। इस खेल संस्कृति को देखते हुए सरकार ने पीजीआईएमएस में स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर की मंजूरी दी है।
विज्ञापन

वर्जन:
खेल चोटों का पुनर्वास जरूरी है। इसके लिए पीजीआई में एक नवंबर से 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं शुरू की जा रही हैं। यहां खिलाड़ियों या अन्य व्यक्तियों को विभाग की ओर से उपचार एवं परामर्श दिया जाएगा। इससे एथलीट समय पर अच्छा खेल प्रदर्शन कर सकेंगे। यह सुविधा शुरू करने वाला पीजीआई देश का पहला संस्थान बन गया है। रोगियों को पोषण के लिए आहार मार्गदर्शन के साथ मनोवैज्ञानिक सहायता भी दी जाएगी। ओपीडी में कमरा नंबर 81 में विभाग मरीजों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचा रहा है।
विज्ञापन

- डॉ. राजेश रोहिल्ला, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स इंजरी एंड स्पोर्ट्स मेडिसिन सेंटर, पीजीआई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें