जिला परिषद के चुनाव को लेकर बुधवार शाम तक 30 नामांकन जमा हुए हैं। जिप के 14 वार्ड में से वार्ड 3 व 14 में सबसे ज्यादा छह-छह नामांकन दाखिल किए गए हैं। जबकि वार्ड 1, 6, 8 और 9 से अभी तक किसी ने भी आवेदन नहीं किया है, जबकि नामांकन में वीरवार व शुक्रवार का ही दिन बचा है।
पंचायत समिति के लिए आये 65 आवेदन
जिले में रोहतक, महम, सांपला, कलानौर और लाखनमाजरा पंचायत समिति के चुनाव भी जिला परिषद के चुनाव के साथ 9 नवंबर को होंगे। पंचायत समिति के लिए रोहतक ब्लॉक में 30, महम ब्लॉक में 18, कलानौर ब्लॉक में 7, लाखनमाजरा ब्लॉक में 27 व सांपला ब्लॉक में 15 लोगों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं।
142 गांवों की सरपंची के लिए 184 व पंच के लिए आए 308 आवेदन
जिले के 142 गांवों में सरपंच व पंच का चुनाव किया जाना है। अब तक सरपंच के लिए 184 तो पंच के लिए 308 नामांकन पत्र जमा हो चुके हैं। राज्य चुनाव आयोग की तरफ से हर गांव के अंदर ही सरपंच व पंच के लिए नामांकन जमा करवाए जा रहे हैं।
वार्ड नंबर 4 और 7 में आए चार-चार आवेदन
वार्ड नंबर 1, 8 और 9 में एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हो सका है, जबकि दो वार्ड में दो, चार में चार, पांच में एक, सात में चार, 10 में दो, 11 में एक, 12 में दो, 13 में दो नामांकन पत्र जमा हुए हैं।
वार्ड सात में अधिकतर उम्मीदवार उच्च शिक्षा प्राप्त
नगर परिषद का वार्ड नंबर सात महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। वार्ड में चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया है, जिसमें एक एमएससी तक पढ़ी हैं, जबकि दूसरी प्रत्याशी ने सोशल वर्क में मास्टर डिग्री हासिल की है। तीसरी दसवीं पास हैं तो चौथी ने बीए कर रखी है। जबकि दूसरे वार्डों में 10 पास प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा है। कई प्रत्याशी बीए पास भी हैं।