फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल से चालू ए एलिवेटेड ट्रैक का केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज करेंगे लोकार्पण

विज्ञापन
एलिवेटेड रेलवे ट्रैक और उस पर गुजरती ट्रेन। विज्ञप्ति
विज्ञापन
शहर के बीचोंबीच से गुजर रही रोहतक-पानीपत वाया गोहाना रेलवे लाइन पर दो साल पहले बनकर तैयार हुए एलिवेटेड ट्रैक का वीरवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह फरीदाबाद से लोकार्पण करेंगे। सवा 4 किलोमीटर लंबे ट्रैक के निर्माण पर 315 करोड़ की लागत आई है। इससे न केवल बजरंग भवन, शीला बाईपास, न्यू बस स्टैंड व सेक्टर 6 की फाटक से राहत मिली, बल्कि झंग कालोनी व सुभाष नगर सहित आसपास की कालोनियों के बीच बेरोकटोक आवागमन हो रहा है।
विज्ञापन

रेलवे व प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रोजेक्ट का आरंभ साल 2017 में हुआ था। दिसंबर 2020 में ट्रैक बनकर तैयार हो गया था। रेलवे ने पहले ट्रैक पर गाड़ियां चलाकर देखी। इसके बाद माल गाड़ी से टेस्टिंग की। साथ ही सीआरएम की तरफ से जांच पड़ताल की गई। इसके बाद प्रयास रहा कि पीएम मोदी या किसी केंद्रीय मंत्री से लोकार्पण कराया जाए। अब तय हुआ कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 27 अक्तूबर को दोपहर साढ़े 12 बजे रेलवे एलिवेटेड ट्रैक का लोकार्पण करेंगे।
ट्रैक के साथ बनेगी सड़क भी
डीसी यशपाल ने बताया कि शहरवासियों की सुविधा को मद्देनजर रखते हुए इस एलिवेटेड टै्रक पर रेल गाड़ियों का संचालन पहले ही शुरू किया जा चुका है। ट्रेन जहां ट्रैक के ऊपर से गुजरती हैं, जबकि वाहनों का नीचे से आवागमन है। ट्रैक के साथ-साथ सड़क निर्माण भी प्रस्तावित है, जिससे शहरवासियों को और भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जल्द मिलेंगी पावर हाउस चौक पर दुकानें
केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से शहर को रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के तौर पर विशेष तोहफा दिया गया। शहर के बीचोंबीच से इतना लंबा रेलवे ट्रैक रोहतक में ही बना है। फरीदाबाद में वीरवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ रेलवे मंत्री व सीएम मनोहर लाल भी मौजूद रहेंगे। वे रोहतक में हिंदू कालेज के अंदर लाइव लोकार्पण देखेंगे।
विज्ञापन

मनीष ग्रोवर, पूर्व मंत्री सहकारिता मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें