रोहतक के जिला विकास भवन में पत्रकारों से बातचीत करते जिला परिषद के वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा। स्
रोहतक। जिला परिषद के वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा ने कांग्रेस छोड़ने का एलान कर दिया है। उनका कहना है कि पार्टी में मान-सम्मान नहीं मिल रहा है। जल्द अपना इस्तीफा पार्टी संगठन को भेज देंगे। उन्होंने अभय चौटाला को सच्चा नेता बताया है।
मंगलवार को जिला विकास भवन के कमरा नंबर नौ में पत्रकारों से बातचीत में अनिल हुड्डा ने कहा कि वह लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे हैं। अब पार्टी में सब कुछ सही नहीं चल रहा है।
ग्रामीण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बलवान रंगा तक को विधायक के कार्यक्रम में सीट तक नहीं मिली। उनका भी कांग्रेस से मन भर चुका है। कॉल तक रिसीव नहीं की जाती है, इसलिए वह कांग्रेस से इस्तीफा दे रहे हैं।
कहा कि पार्टी के अंदर कुछ लोगों का ही दबदबा रह गया है। साथी पार्षद व समर्थक सरपंचों से बात करके यह निर्णय लिया है। इनेलो नेता अभय चौटाला से मिलने के सवाल पर कहा कि मैं अभय से नहीं मिला।
कहा, अभय चौटाला सच्चे नेता हैं। जो सच्चा आदमी होगा, उसी के साथ काम करेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले इनेलो की तरफ से टिकट का ऑफर जरूर आया था। अभी किसी दल में जाने का निर्णय नहीं लिया है। अनिल का जिला परिषद के अंदर भाजपा की चेयरमैन मंजू हुड्डा से टकराव रहा है। ब्यूरो