गांव भूरावास के मुक्केबाज युवराज जाखड़ ।
झज्जर। महाराष्ट्र के पुणे में 6 से 10 अप्रैल तक आयोजित एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप की चयन ट्रायल में जिले के गांव भूरावास के मुक्केबाज युवराज जाखड़ ने 92 किलोग्राम भार वर्ग में जगह बनाई है। वह अब कजाकिस्तान के अस्ताना में 25 अप्रैल से 10 मई तक होने वाली एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप अंडर-22 में भाग लेगा। युवराज के कोच व बड़े भाई राजेश जाखड़ ने बताया कि यह उसकी पहली अंतररराष्ट्रीय प्रतियोगिता है। राष्ट्रीय स्तर पर पिछले दो वर्षों से जो प्रदर्शन कर रहा है, उसे देखते हुए पदक की पूरी उम्मीद है। संवाद