48-रोहतक के इस्माइला बॉक्सिंग अकादमी में संतोष कैंसर फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मौज
रोहतक। संतोष कैंसर फाउंडेशन की ओर से इस्माइला बॉक्सिंग अकादमी में युवाओं व ग्रामीण समुदाय को खेलों के माध्यम से कैंसर, बहरेपन, नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। कैंसर फ्री हरियाणा एवं डेफनेस फ्री हरियाणा अभियान के अंतर्गत सोमवार को जागरूकता एवं खेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी रिंकू खत्री व पार्षद जगबीर खत्री ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए संतोष कैंसर फाउंडेशन के जनहित कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में कुल 16 बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने भाग लिया।
कुल 8 बॉक्सिंग मुकाबले आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों, अभिभावकों, कोच एवं ग्रामीणों सहित 100 से अधिक लोग उपस्थित रहे। समापन समारोह में उपस्थित महिलाओं के हाथों से सभी खिलाड़ियों को मोमेंटो व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।