फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कुश्ती चैंपियनशिप में पहले दिन युवाओं ने दिखाए दांव पेच

विज्ञापन
40-रेसलिंग हरियाणा एसोसिएशन की ओर से लाढोत गांव में शुरू हुई प्रदेश स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप मे
विज्ञापन
खेल फोटो संख्या : 40
विज्ञापन

- प्रदेश के लगभग 400 खिलाड़ियों ने चैंपियनशपि में किया प्रतिभाग
- लड़कों के 38 किलोग्राम भार वर्ग में रोहतक के जिहान प्रथम

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक ।
लाढ़ौत गांव के देशवाल भवन में शनिवार से दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय अंडर-15 कुश्ती चैंपियनशिप शुरू हो गई है। पहले दिन लड़कों के 38 किलोग्राम भार वर्ग में रोहतक के जिहान सेहरावत ने बाजी मारी। वहीं सोनीपत के वंश गहलावत दूसरे स्थान पर रहे।

41 किलोग्राम में सोनीपत के लविश पहले व रोहतक के जतिन दूसरे स्थान पर रहे। 48 किलोग्राम में पानीपत के यश पहले व भिवानी के विशाल दूसरे स्थान पर रहे। रेसलिंग हरियाणा एसोसिएशन की ओर से कराई जा रही इस चैंपियनशिप का शुभारंभ एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश बोहर व ग्रामीणों ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर कराया।
विज्ञापन

पहले दिन खेलों के उद्घाटन अवसर पर रमेश के अलावा, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, संदीप सरपंच, चेयरमैन संजय मुख्य रूप से मौजूद रहे। अध्यक्ष ने बताया कि पहले दिन चैंपियनशिप में 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रधान हुकुम सिंह, करतार, अशोक ब्लॉक समिति मेंबर, भैयापूर के सरपंच अजय व अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी

33 किलोग्राम भार वर्ग में रोहतक की निधि पहले व कैथल की कंचन दूसरे स्थान पर रही। वहीं, कैथल की ही वंसी व रोहतक की सिंजल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही।
36 किलोग्राम भार वर्ग में सोनीपत की दिव्या रानी पहले व हिसार की दीक्षा दूसरे स्थान पर रही। वहीं, गुरुग्राम की प्रियांशी व हिसार की काफी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही।
39 किलोग्राम में पानीपत की मिरल पहले व रोहतक की वंशिका दूसरे स्थान पर रही। वहीं, सोनीपत की हन्नी व काजल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही।

42 किलोग्राम भार वर्ग में झज्जर की समीक्षा प्रथम :
42 किलोग्राम भार वर्ग में झज्जर की समीक्षा पहले व जींद की वर्षा दूसरे स्थान पर रही। वहीं, पलवल की शाेभा व चरखी दादरी की अर्पिता संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही।
62 किलोग्राम में सोनीपत की तमन्ना पहले व जींद की मोहिनी दूसरे स्थान पर रही। वहीं, सोनीपत की श्रेया व रोहतक की याशिका संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

66 किलो भार वर्ग में झज्जर की कीर्ति पहले व हिसार की गरिमा दूसरे स्थान पर रही। वहीं, झज्ज्जर की लीजा व हिसार की रितिका संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें