फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह से लौट रहे सेक्टर एक के युवक 25 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बोहर गांव के नजदीक निजी गार्डन से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे सेक्टर एक के युवक से रविवार की रात बाइक सवार दो युवकों ने पिस्तौल अड़ाकर 25 हजार रुपये छीन लिए। युवक ने अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सेक्टर एक निवासी दीपक ने दी शिकायत में बताया कि रविवार रात उसके किसी परिचित का विवाह था। इसके चलते वह बोहर गांव के नजदीक गार्डन में चला गया। रात 11 बजे बाइक पर वापस लौट रहा था। बोहर गांव से निकल कर सनसिटी रोड पर मुड़ा तो बाइक पर दो युवक आए। उसकी बाइक के आगे बाइक अड़ा दी। नीचे उतरे एक युवक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल अड़ा दी। साथ ही जेब से 25 हजार की नकदी निकाल कर गोहाना रोड की तरफ फरार हो गए।
जहां होता था पुलिस नाका, वहां की लूट
बोहर गांव के पास सनसिटी रोड के मोड़ पर पास पुलिस का नाका लगा रहता था, लेकिन चुनाव के चलते पुलिस व्यस्त थी। इस कारण नाके पर पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे। इसके चलते बाइक सवार वारदात अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें