फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दिल्ली बाईपास पर सड़क के बीचों बीच कार खड़ी कर भिड़े युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के दिल्ली बाईपास चौक पर दो युवक सड़क के बीचोंबीच कार खड़ी कर आपस में भिड़ गए, जिसके चलते जाम लग गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को काबू कर लिया। उनके खिलाफ अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक एएसआई अजय कुमार ने दी शिकायत में बताया कि गश्त के दौरान दिल्ली बाईपास के पास ठेके पर पहुंचा। देखा तो रोहतक से दिल्ली रोड पर काफी वाहनों की लाइन लगी थी। एक सफेद रंग की कार सड़क के बीचोंबीच खड़ी थी, जहां दो युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे। पूछताछ करने पर एक युवक परमजीत निवासी निंदाना, महम व दूसरा रवींद्र निवासी जींद मिला। दोनों के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। डाक्टर से दोनों की जांच कराई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। दोनों को शराब पीकर दंगा फसाद करने व आवागमन में बाधा डालने का मामला दर्ज कर काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें