रोहतक। लाखनमाजरा के नजदीक जींद रोड पर एक माह पहले रेहड़ी संचालक गांव नांदल निवासी देवेंद्र की मौत गाय नहीं, बल्कि पिकअप की टक्कर से हुई थी। रेहड़ी संचालक के बेटे अंकित ने लाखनमाजरा थाने में दी लिखित शिकायत में यह आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में नांदल गांव निवासी अंकित ने बताया कि उसके पिता देवेंद्र फलों की रेहड़ी लगाते थे। 23 जून को शाम करीब चार बजे बाइक पर घर आ रहे थे। बीएड काॅलेज के पास तूड़े से भरी पिकअप ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने उसके पिता को लाखनमाजरा के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहां उसके पिता की मौत हो गई। उस समय वह होश में नहीं था, जल्दबाजी और गलतफहमी में बयान दे दिया था कि उसके पिता की मौत अचानक गायब से बाइक टक्कर टकराने से हुई है। अब उन्होंने अच्छी तरह से तसल्ली कर ली है। उसके पिता की बाइक को पिकअप ने टक्कर मारी है। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज किया है।