फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जींद रोड पर मारपीट कर युवक की चेन झपटी, 2100 रुपये और मोबाइल भी ले गए युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद रोड पर नशा करने के आदी युवक से मारपीट कर तीन युवक सोने की चेन, चांदी का कड़ा, मोबाइल फोन और 2100 रुपये की नकदी छीनकर ले गए। इस संबंध में शहर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दुर्गा कॉलोनी निवासी साहिल कुंडू ने बताया कि गलत संगत के कारण वह नशा करने लग गया है। नौ मई को शाम को वह अपने काम से जींद रोड पर गया था, जहां भगवान शिव की मूर्ति के पास रैनकपुरा निवासी सागर व सुनील उर्फ सोनू मिले। सागर से उसने 2100 रुपये उधार लिए थे, जो वह दे चुका है। इसके बावजूद सागर और पैसे मांगे रहा है। इस पर उसने 800 रुपये और दे दिए। इसके बावजूद सागर ने उसका मोबाइल फोन, दो तोले सोने की चेन व चांदी का कड़ा जबरन छीन लिया। विरोध करने पर मारपीट की। आरोपियों का साथी अंशु निवासी रैनकपुरा भी आ गया। उसके साथ हाथापाई की। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया।
विज्ञापन



मारपीट कर स्नैचिंग के केस में पुलिस ने आरोपी सागर और सुनील उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। -
इंस्पेक्टर कुलदीप नैन, प्रभारी थाना सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें