लोकसभा के सामान्य पर्यवेक्षक डॉ. एन प्रभाकर रेड्डी ने कहा कि फ्लाइंग स्क्वायड और स्टेटिक सर्विलांस टीम गंभीरता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। टीमों के सभी सदस्य ड्यूटी के समय अपने नाके या निर्धारित स्थल पर उपस्थिति सुनिश्चित करें और नाका से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग की सही तरीके से वीडियोग्राफी करें।
डॉ. एन प्रभाकर रेड्डी स्थानीय जिला विकास भवन स्थित सभागार में रोहतक लोकसभा के रिटर्निंग अधिकारी अजय कुमार, पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग और अन्य अधिकारियों के साथ एफएसटी व एसएसटी टीमों को भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों की जानकारी दे रहे थे।
50 हजार से ज्यादा रुपये उचित कागजात न होने पर करें जब्त
रिटर्निंग अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि एफएसटी आदर्श आचार संहिता की अनुपालना कराए और लोगों को इस बारे में जागरूक करें यदि कोई व्यक्ति किसी मतदाता को अपने पक्ष में मतदान करने की एवज में कोई उपहार देता है या रिश्वत देता है तो वह दंडनीय अपराध है। पचास हजार से ज्यादा कैश रखने पर उचित रसीद न दिखाने पर रुपये जब्त किए जाएं।