संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। सांघी गांव में 39 वर्षीय संदीप का शव चारपाई पर मिला है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसकी दवा देकर हत्या की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
संदीप का शव पड़ोसी सोनू के घेर में मिला है। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस को परिजनों ने बताया कि रात को संदीप का रक्तचाप उच्च हो गया था। पड़ोस के एक युवक ने उसे दुकान से दवा लाकर दी थी। दवा लेने के बाद संदीप चारपाई पर लेट गया और सुबह मृत पाया गया। परिजनों का मानना है कि इसी दवा के कारण उसकी मौत हुई है। संदीप शादीशुदा थे और उनका एक लड़का है।
संदीप की पत्नी करीब 3 साल से उसे छोड़कर मायके में रह रही हैं। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। बेटा अपने पिता के पास ही रहता था। सदर थाना प्रभारी नीरज ने बताया कि परिजनों की शिकायत दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।