फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नहर में मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दिल्ली बाईपास पर जवाहर लाल नेहरू कैनाल में मंगलवार सुबह 35 साल के युवक का शव मिला है। आईएमटी थाना पुलिस ने पहचान न होने के कारण शव पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है। थाना प्रभारी अश्वनी अहलावत ने बताया कि सुबह 10 बजे सूचना मिली कि जेएलएन नहर में पीछे से शव आया है। तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को निकाला। शव न केवल कई दिन पुराना लग रहा है बल्कि पूरी तरह गल-सड़ चुका है। आसपास के लोगों को पहचान के लिए बुलाया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। दो दिन पुलिस शिनाख्त के लिए इंतजार करेगी। इसके बाद पोस्टमार्टम करवाकर निगम को सौंपा जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें