01-सुपवा में तीजोत्सव के दौरान सेल्फी प्वांइट पर उपस्थित कुलपति डॉ अमित आर्य। स्रोत: सुपवा
रोहतक। दादा लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसी सुपवा) में मंगलवार को तीजोत्सव मनाया गया। फैकल्टी ऑफ प्लानिंग एवं आर्किटेक्चर परिसर में आयोजित तीजोत्सव के दौरान छात्रों ने दिनभर विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। कुलपति डॉ. अमित आर्य व रजिस्ट्रार डॉ. गुंजन मलिक मनोचा ने तीजोत्सव का भ्रमण करते हुए छात्रों के प्रयास की सराहना की। इस दौरान छात्राओं, टीचिंग व नॉन टीचिंग में शामिल अन्य महिला स्टाफ ने झूला भी झूला। तीजोत्सव पर छात्र डांस, मेहंदी की स्टॉल का आयोजन भी किया गया। पतंगबाजी, रस्साकसी के मुकाबले कराए गए। कुलपति ने छात्रों के प्रयास की सराहना करते हुए आयोजन के लिए अपने विवेकाधीन कोष से 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। संवाद
01-सुपवा में तीजोत्सव के दौरान सेल्फी प्वांइट पर उपस्थित कुलपति डॉ अमित आर्य। स्रोत: सुपवा