फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: हिसार जेल में बंद हत्या आरोपी के इशारे पर मांगनी थी शराब ठेकेदार से रंगदारी, पुलिस ने युवक किया काबू

Sun, 26 May 2024 12:28 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

आशीष हत्या के केस में हिसार जेल में बन्द हैं। उसने फोन करके कहा कि, तुझे निदांना गांव के ठेके पर गोली चलानी हैं और हमारे नाम की पर्ची वहां पर डालनी हैं। इस काम को करने के लिए हथियार व गोलियां अनुज से ले आना। वह देसी पिस्तौल व गोलियां अनुज के पास से लेकर आया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार जेल में बंद हत्या के आरोपी के इशारे पर महम चौबीसी के गांव निंदाना के शराब ठेके पर गोली चलाकर रंगदारी मांगनी थी, लेकिन पुलिस ने जींद के युवक को पहले ही काबू कर लिया। आरोपी गढ़वाली गांव निवासी अनमोल के पास से देसी पिस्तौल व चार जिंदा कारतूस मिले हैं। अब पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गश्त के दौरान सूचना मिली कि जींद जिले के गांव गढ़वाली निवासी अनमोल गोहाना रोड पर अंडरपास के नीचे लाखनमाजरा में किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को काबू किया, जिसने काले रंग की टी शर्ट व लोवर पहन रखी थी। तलाशी के दौरान अनमोल से एक देसी पिस्तोल बरामद हुआ। साथ ही चार कारतूस भी मिले। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी दोस्ती आशीष निवासी गांव फरमाणा के साथ है।

आशीष हत्या के केस में हिसार जेल में बन्द हैं। उसने फोन करके कहा कि, तुझे निदांना गांव के ठेके पर गोली चलानी हैं और हमारे नाम की पर्ची वहां पर डालनी हैं। इस काम को करने के लिए हथियार व गोलियां अनुज से ले आना। वह देसी पिस्तौल व गोलियां अनुज के पास से लेकर आया था। पुलिस ने आरोपी अनमोल, आशीष व अनुज के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। 
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी। इसके बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा। -इंस्पेक्टर समरजीत सिंह, प्रभारी थाना लाखनमाजरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें