फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कन्या भ्रूण हत्या, नशाखोरी के विरुद्ध युवाओं ने निकाली जन चेतना यात्रा

Thu, 12 Jun 2025 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
11सीटीके35...सार्वदे​शिक आर्या युवती परिषद की ओर से निकाली गई जनचेतना यात्रा को हरी झंडी दिखा र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। कन्या भ्रूण हत्या, नशाखोरी, अश्लीलता एवं अंधविश्वास के विरुद्ध जन जागरण के लिए स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ टिटौली की ओर से जन चेतना यात्रा निकाली गई। इसमें अनेक लोगों और युवाओं ने हिस्सा लिया।
स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ टिटौली में बुधवार को राष्ट्रीय कन्या चरित्र निर्माण एवं योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सीएमओ डॉ. रमेश चंद्र आर्य उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे शिविर समय की आवश्यकता हैं, जो बालिकाओं को शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक रूप से सक्षम बनाने में सहायक होते हैं।
विज्ञापन

शिविर की अध्यक्षता कर रहीं बेटी बचाओ अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम आर्य ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल आंकड़ों में बदलाव नहीं, बल्कि समाज की मानसिकता में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। नारी को स्वयं आगे आकर इस सुधार का नेतृत्व करना होगा।
भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज, खानपुर के डॉ. पुष्पेंद्र मलिक ने कहा कि बच्चों को मानसिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए उन्हें प्राचीन एवं आधुनिक साहित्य दोनों से जोड़ना अत्यावश्यक है। मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त कर्नल आरके सिंह ने कहा कि बच्चों में बढ़ता तनाव सीमित परिवारों की देन है। संयुक्त परिवारों में बच्चों को वरिष्ठों से मार्गदर्शन मिलता है, जिससे वे भावनात्मक और सामाजिक रूप से सशक्त बनते हैं।
विज्ञापन

चेतना यात्रा टिटौली आश्रम से प्रारंभ होकर गांव नसीरपुर, रोहतक बस स्टैंड, शीला बाईपास, मॉडल टाउन, पावर हाउस, मानसरोवर पार्क, गोहाना अड्डा, माता दरवाजा, जींद बाईपास व सुंदरपुर होते हुए पुन: टिटौली आश्रम पहुंची। इस यात्रा को सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें