रोहतक। स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के लेक्चर थिएटर वन में वीरवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात, प्रधानमंत्री के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों को स्क्रीन से मैदान की ओर आना चाहिए।
ओलंपियन, अर्जुन अवॉर्डी व भीम अवॉर्डी पहलवान अशोक कुमार गर्ग जिन्होंने ओलंपिक, एशियन गेम्स व कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। साथ ही स्पेशल ओलंपिक 2015 में स्वर्ण पदक विजेता अंतरराष्ट्रीय पैरा टेबल टेनिस चैंपियन ईशा खासा ने युवाओं से अनुभव साझा किए। इसके बाद उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. रूप सिंह, निदेशक डॉ. एसके सिंघल, डीन अकादमिक अफेयर्स डॉ. एमजी वशिष्ठ व अन्य उपस्थित रहे।