फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीनबंधु के दिखाए मार्ग पर चलें युवा

Thu, 11 Feb 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को दीनबंधु चौधरी छोटूराम के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षण संस्थानों में आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ सांस्कारिक और चरित्र निर्माण की शिक्षा भी जरूरी है। ये बात डीसी डीके बेहेरा ने बुधवार को जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाए जा रहे चौधरी छोटूराम के 135वें जन्मोत्सव समारोह में कही।
विज्ञापन


 दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन डीसी डीके बेहेरा ने चौधरी छोटूराम के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, दीनबंधु सबके साथ मिलकर वर्ष 1912 में जाट स्कूल की स्थापना करके शिक्षा रूपी पौधा लगाया था, जो अब वट वृक्ष बन चुका है। डीसी ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।

मंच संचालन समुंद्र सिंह सांगवान और विनोद राठी ने किया। इससे पूर्व सभापति बलबीर सिंह ने पगड़ी और जाट कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र कुमार मलिक ने शॉल भेंट कर डीसी का स्वागत किया। इस मौके पर एमकेजेके की प्राचार्य डॉ. कृष्णा चौधरी, बलजीत हुड्डा, वीके तोमर, रामभज बजाड़, डॉ. नवनीत अहलावत, ओएसडी सुशील बालियान, डॉ. सुरेखा खोखर, डॉ. दयानंद मलिक और राजवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं में दिया समाज सुधार के संदेश

समारोह के पहले दिन अंतर विद्यालय प्रतियोगिताएं कराई गईं। भाषण प्रतियोगिता में जाट हाईस्कूल की महक प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांधी नगर की आरती द्वितीय और सीआरएम पब्लिक स्कूल की छात्रा नुपूर तीसरे स्थान पर रही।

 रंगोली प्रतियोगिता (सब जूनियर) में ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल कारोर की छात्रा अंजलि, सीआरएम पब्लिक स्कूल की छात्रा आंचल और ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल कारोर की छात्रा रूबी ने बाजी मारी। रंगोली प्रतियोगिता (जूनियर) में ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल कारोर की मनीषा प्रथम, द्वितीय आरती और संस्कृति स्कूल की छात्रा हिमानी तृतीय रही।

रंगोली प्रतियोगिता (सीनियर) में जाट सीनीयर सेकेंडरी स्कूल की कीर्ति, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की ज्योति और सीआरएम पब्लिक स्कूल की छात्रा मधु ने बाजी मारी। इसके अलावा स्लोगन लेखन प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में तरुषि, निकिता, अनुपमा, नेहा, गरिमा, निधि ने शानदार प्रदर्शन किया।

एकल गीत  में सीआरएम पब्लिक स्कूल की पलक प्रथम, जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की साक्षी द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी रोड की छात्रा रिंकू तृतीय स्थान पर रही। इसके अलावा मोनिका, सोलो डांस में जाट हाईस्कूल की शीतल, राखी सोनिया, सीआरएम स्कूल की रीतू व पलक ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


आज आएंगे मंत्री बीरेंद्र सिंह

समारोह में बृहस्पतिवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री बीरेंद्र सिंह शिरकत करेंगे। वे तीन बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें