फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्मार्ट एनर्जी मीटर कोर्स के लिए युवाओं का चयन किया

Sun, 20 Jul 2025 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले में शनिवार को पावरग्रिड कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) योजना के तहत युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मॉडल टाउन स्थित प्रोटा टेक स्किल डेवलपमेंट सेंटर में जूनियर टेक्नीशियन स्मार्ट एनर्जी मीटर कोर्स के लिए युवाओं का चयन किया गया।
विज्ञापन

यह पहल रोहतक व आसपास के ग्रामीण युवाओं को स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन टेक्नीशियन की बढ़ती बाजार मांग को देखते हुए कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। प्रशिक्षण के बाद इन युवाओं को कंपनियों में प्लेसमेंट और पावर सेक्टर स्किल काउंसिल की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रमाण पत्र मिलेगा।
प्रोटो टेक इंडिया के सेंटर मैनेजर मोनू नगर ने बताया कि ग्रामीण युवा इस कार्यक्रम में काफी रुचि ले रहे हैं। पावरग्रिड बहादुरगढ़ के डीजीएम रवि ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को मासिक भत्ता, यात्रा भत्ता और भोजन सुविधा भी दी जाएगी ताकि उन्हें किसी आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें