फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की पीट-पीटकर हत्या, पांच नामजद समेत 13 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना (सोनीपत)। शहर के आर्य नगर में हमलावरों ने एक युवक पर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। युवक ने पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने रोहतक में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में युवक के भाई के बयान पर पांच नामजद समेत 13 हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

रोहतक रोड स्थित आर्य नगर के रहने वाले नीरज ने शहर थाना पुलिस को बताया कि उनकी कालोनी का रहने वाला रिंकू और उसका भाई 8 दिसंबर की रात को शराब पीकर उनकी गली से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। उनके घर के बाहर गली में बंधी भैंस से उनकी बाइक टकरा गई थी और रिंकू गिर गया। नीरज ने बताया कि उस समय उसका भाई कृष्ण उर्फ काला गली में था। उसने रिंकू और उसके भाई को घर जाने को कह दिया था। इस पर रिंकू और उसका भाई कृष्ण को गाली देने लगे और उससे मारपीट की। दोनों भाई कृष्ण को जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। नीरज का आरोप है कि 9 दिसंबर को सुबह रिंकू का चाचा आर्य नगर निवासी रामनिवास, अपने बेटे राजकुमार, पप्पी और रोहताश सहित सात-आठ अन्य व्यक्ति तेजधार हथियार, लाठी व डंडों लेकर कृष्ण के घर पहुंचे थे। उन्होंने आवाज देकर कृष्ण को घर से बाहर बुलाया। कृष्ण जैसे ही घर से बाहर आया उसे रामनिवास और अन्य घसीटते हुए अपने साथ ले गए और उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। बाद में वे फरार हो गए थे। घायल कृष्ण को परिजन उपचार के लिए पीजीआई रोहतक ले गए, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। कृष्ण की मौत की सूचना मिलने पर बुधवार शाम को पुलिस पीजीआई रोहतक गई। वहां पुलिस ने नीरज के बयान पर रिंकू, रामनिवास, राजकुमार, पप्पी और रोहताश समेत 13 के खिलाफ मारपीट और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें