संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। क्षेत्र के गांव अहमदपुर में बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक घायल हो गया। उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में गांव अहमदपुर निवासी सूरजभान ने बताया कि बीते दिन वह अपने छोटे भाई बिहारीलाल के घर पर बैठा था। इसकी बीच उसके भाई का बेटा आनंद अपनी मोटरसाइकिल घर से सड़क पर उतार रहा था। इसी बीच गांव पाल्हावास की तरफ से आ रही बस ने टक्कर मार दी जिससे आनंद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बस भी सड़क के नीचे पलट गई। घायल आनंद को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। कोसली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।