फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मनीष अरोड़ा प्रधान और रुचि चौहान बनीं सचिव

Tue, 01 Oct 2024 03:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो : 12रेवाड़ी। गणपति की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए। स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रोटरी क्लब ऑफ मेन की ओर से दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक होटल में इंस्टालेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। क्लब के प्रधान मनीष अरोड़ा और सचिव रुचि चौहान बनाई गईं।
मुख्य अतिथि डीजी रोटेरियन डॉ. महेश त्रिखा, फर्स्ट लेडी ऑफ द क्लब आरती अरोड़ा व क्लब के सदस्यों ने गणेश जीत की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कुछ अतिथियों और क्लब में सराहनीय कार्य करने वाले सदस्यों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। रोटेरियन हरीश मेंहदी रत्ता को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड से नवाजा गया। संचालन अंजू सचदेवा व आरती अरोड़ा ने किया। चेयरमैन जेपी चौहान रहे। क्लब की पूर्व प्रधान रोटेरियन ज्योति अदलखा ने अपना पद छोड़ते हुए रोटेरियन मनीष अरोड़ा को कॉलर सौंपा। क्लब की पूर्व सचिव नेहा शर्मा ने नवनियुक्त सचिव रुचि चौहान को कॉलर सौंपा।
विज्ञापन


डीजी रोटेरियन डॉ. महेश त्रिखा ने बताया कि रोटरी ही एक मात्र ऐसी क्लब है जो हर वर्ष अपना प्रधान बदलता है और वर्तमान प्रधान नवनियुक्त प्रधान को अपना कालर सौंपता है। रोटरी क्लब का नेटवर्क विश्व में है। इस दौरान रोटरी क्लब ने सर्वाइकल कैंसर को खत्म करने का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में एडवोकेट दिनेश लखेरा, नेहा लखेरा, शारदा यादव, अक्ष्मा यादव, जतिन अरनेजा, रितु ओबराय ने क्लब की सदस्यता ली। डीजी त्रिखा ने उन्हें पिन लगा कर क्लब में शामिल किया। इस अवसर पर एजी रोटेरियन डॉक्टर अरुण गुप्ता, रोटेरियन जेपी चौहान, नवीन अदलखा, हरीश अरोड़ा, नवीन अरोड़ा, मीनाक्षी अरोड़ा, डॉक्टर कमल निम्बल, डॉ. पवन गुप्ता, डॉ. डिंपल गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें