लाखन माजरा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजकीय महिला महाविद्यालय लाखन में पहुंची मोबाइल वैन
रोहतक। हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजकीय महिला महाविद्यालय लाखन माजरा में राष्ट्रीय सेवा योजना और यूथ रेडक्रॉस ने ध्वजारोहण किया। मोबाइल वैन के माध्यम से छात्राओं को देश के प्रति जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य इंदु सपरा ने प्रत्येक छात्रा को तिरंगा घर लाने और स्वतंत्रता दिवस के उत्सव पर ध्वजारोहण करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी मोनिका कौशिक, जोगेंदर, डॉ. अलका आदि मौजूद रहे।