महम। खंड के गांव फरमाणा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारियों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाते हुए यात्रा में हिस्सा लिया।
मंडल के महामंत्री डॉ. राजेश आर्य ने बताया कि गांव फरमाणा में निकाली तिरंगा यात्रा में सम्मिलित सभी सदस्यों को राष्ट्रीय ध्वज दिया गया। इसे घर पहुंचकर सभी ने अपने-अपने घर की छत पर लगाया है। इस मौके पर महंत डाॅ. सतीश दास, मनोज पहलवान, प्रभारी मीना वाल्मीकि, महामंत्री बारु राम, जसु नाई, जयभगवान शर्मा, मंदीप साहरण, जगबीर बूरा, प्राचार्य शिवदयाल शर्मा, समुद्र साहरण, नवीन मौजूद रहे।