रोहतक। नशे के विरूद्ध चलाए जा रहे अमर उजाला के अभियान का असर आने लगा है। इसी कड़ी में रविवार को इंदिरा कॉलोनी में नशा रोकने के लिए युवाओं ने पार्क में बैठक की। यहां 35 युवाओं ने कॉलोनी में चल रहे नशे के कारोबार को रोकने की शपथ ली। समूह समाज के निर्मल सिंह ने बताया कि इंदिरा कॉलोनी पार्क में नशा रोकने के लिए बैठक रखी गई थी।
एसपी के आदेश पर इंदिरा कॉलोनी व आसपास के क्षेत्र में पुलिसकर्मी को नशा रोकने के लिए तैनात किया था, लेकिन नशा कारोबारी की गुंडागर्दी से खुलेआम नशा बेचा जा रहा है। नशा माफिया के ग्राफ को रोकने के लिए युवाओं ने शपथ ली है। जिसमें युवाओं के साथ कॉलोनी निवासियों ने भी भाग लिया। नशे के कारोबार पर रोकथाम नहीं की गई तो 8 दिसंबर को एक महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इंदिरा कॉलोनी में हो रही नशे की बिक्री के खिलाफ आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस मौके पर हर्षित दुआ, सहिल कुमार, दीपक वर्मा, मनीस वर्मा, परवीन कुमार, बबला कुमार व सोनू कुमार आदि मौजूद रहे।