फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ट्रेन की चपेट मेंं आने से युवक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रेल मार्ग पर रोहद स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति केी मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब व्यक्ति ट्रेन में सवार हो रहा था। जांच अधिकारी एएसआई राजेश मुदगिल ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब साढे 11 बजे थाना में सूचना मिली थी कि ट्रेन में सवार होते वक्त एक व्यक्ति चोटिल हो गया।
विज्ञापन

हादसे में व्यक्ति के दोनों पैर कट गए। व्यक्ति को बहादुरगढ़ में नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। मृतक की पहचान के प्रयास शुरू किए, मगर उसकी पहचान नहीं हो पाई। मृतक के कपड़ों से भी ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान संभव हो सके। पुलिस ने शव अस्पताल में रखवा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें