04-बहुअकबरपुर में स्वच्छता अभियान के तहत ट्रैक्टर-ट्रॉली में कचरा उठान करने पहुंचे युवा। स्रोत
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक । गांव को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से बहुअकबरपुर में युवाओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। शहीद चंद्रशेखर आजाद सेवा सोसाइटी और गांव के सामाजिक लोगों की ओर से सप्ताह में सोमवार, बुधवार व शनिवार को अभियान चलाया जाएगा। ग्रामीणों को खुले में कूड़ा न डालने के लिए जागरूक किया जाएगा। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे गलियों, प्लॉटों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकें। ग्रामीण वीरेंद्र उर्फ बीरू ने सोसाइटी के साथ मिलकर इस सफाई अभियान की शुरुआत करेंगे। मोखरा मंडल अध्यक्ष मुकेश वशिष्ठ, सुभाष बल्हारा व गांव के बुजुर्गों और सामाजिक लोगों ने इस अभियान की सराहना की।
कचरा उठान के सरकार वाहन जर्जर
ब्लॉक समिति की ओर से गांव में घर-घर से कचरा उठाने के लिए दिए गए दो ई-रिक्शा कुछ महीनों के उपयोग के बाद खराब होकर अब जर्जर हालत में हैं।