रोहतक। सुभाष नगर में मंगलवार को दुकानदार अमित अरोड़ा पर पेंचकस से हमला करने का आरोपी अंकुश बुधवार को भी पुलिस के हाथ नहीं आया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी जल्द गिरफ्त में होगा।
सुभाष नगर निवासी अमित अरोड़ा ने बताया कि गुरुद्वारा के पास उसकी किराने की दुकान है। मंगलवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे उनके पिता खरैंतीलाल दुकान पर बैठे थे। इस दौरान कॉलोनी का ही युवक अंकुश सिगरेट लेने के लिए आया। उन्होंने सिगरेट देने से मना कर दिया।