फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विदेश भेजने के नाम पर राजस्थान के युवक को रोहतक बुलाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। विदेश भेजने के नाम पर राजस्थान स्थित झुझुनू जिले के गांव नगली निवासी रविंद्र सिंह को रोहतक बुलाकर महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीटा। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रविंद्र सिंह ने बताया कि वह गुरुग्राम में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। उसने सोशल मीडिया पर पूनम अहलावत का विदेश भेजने के नाम पर वीडियो देखा था। संपर्क करने पर पूनम ने उससे पैसे लिए। बुलाने पर वह 22 अप्रैल को अपने दोस्त राकेश के साथ रोहतक आया।
पूनम के कार्यालय में अन्य युवक भी बैठे थे। पैसे के बारे में पूछने पर आरोपी उसे धमकाने लगी। कार्यालय में चार-पांच युवकों को बुला लिया। जब वह दोस्त राकेश के साथ डर के मारे उठकर जाने लगा तो युवकों ने रास्ता रोककर लात, थप्पड़ और मुक्के मारे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें