सोनीपत रोड पर शीला बाईपास के नजदीक एक युवक स्कूटी की डिग्गी से डेढ़ लाख रुपये निकाल कर फरार हो गया। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है।
रामगोपाल कॉलोनी निवासी रमेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार दोपहर करीब एक बजे सोनीपत रोड पर पहुंचा तो उसे को ऑपरेटिव बैंक के नजदीक एक दुकानदार को पैसे देने थे, जिससे बेटी की शादी समारोह के दौरान सामान खरीदा था। वह फाटक के नजदीक स्कूटी खड़ी करके दुकानदार के पास चला गया। बाकी पैसे स्कूटी की डिग्गी में ही थे। वह वापस आया तो एक युवक स्कूटी की डिग्गी से पैसे निकालता दिखा। उसने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार हो गया।