सोनीपत रोड पर भालौठ गांव में सड़क पार कर रहे बुजुर्ग की ट्राले की चपेट में आने से मौत हो गई। इस संबंध में आईएमटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
भालौठ निवासी अरविंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव के अड्डे पर पंक्चर बनाने की दुकान है। उसके पिता प्रेमचंद दुकान पर आए हुए थे। दुकान का सामान लेने के लिए वह सड़क पार करके दूसरी तरफ जा रहे थे। इसी बीच खरखौदा की तरफ से ट्राला आया और उसके पिता को टक्कर मार दी। टक्कर में उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने तत्काल दुकानदारों की मदद से पीजीआई में दाखिल कराया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जो ट्राला छोड़कर फरार हो गया था।