फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कमाने का झांसा देकर युवक से ठगे 2.71 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। साइबर ठगों ने एक युवक को झांसे में लेकर 2.71 लाख रुपये ठग लिया। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डिंडोली निवासी सुनील ने पुलिस एफआईआर में बताया कि वह सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है। एक सितंबर को वह अपने पिता के फोन पर फ्री फायर गेम खेल रहा था। तीन सितंबर को उसकी दोस्ती फ्री फायर एप पर एक अनजान लड़के से हुई जिसने अपना नाम आदित्य बताया।
फिर उसने एक व्हाट्सअप नंबर दिया जिस पर उसने उसके पास मैसेज किया। यदि वह उसके कहे अनुसार पैसे लगाकर खेलता हूं तो पैसे कमा सकता हूं। इस पर उसने सहमति जताई। फिर आदित्य ने उसके पास एक लिंक भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील ने उस लिंक पर क्लिक किया तो उसे दबाने पर पेटीएम एप खुल गया जहां पर अलग-अलग खाते मिले। उनके कहे अनुसार सुनील ने पैसे लगाने शुरू कर दिए। 21 अक्तूबर तक कुल 271368 रुपये डाल दिए लेकिन सुनील को कोई इनकम नहीं हुई।
इस पर उसे शक हुआ कि ये फ्राॅड आदमी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें