बहादुरगढ़। शहर के छोटूराम नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। लाइनपार थाना पुलिस ने वीरवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस संबंध में फिलहाल 174 के तहत कार्रवाई की है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अजीत निवासी छोटूराम नगर के तौर पर हुई। मूलरूप से उत्तर प्रदेश निवासी अजीत छोटूराम नगर में रहता था। बुधवार की सुबह जब वह नहीं उठा तो परिजनों ने उसको संभाला और अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी सचिन ने कहा कि मौत किन कारणों के चलते हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।