फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। खेड़ा पाटौदा के पास अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गुरुग्राम के पाटौदी गांव निवासी पंकज कुमार ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह गांव लोहारी के पास वेयरहाउस में काम करता है। 9 अप्रैल को उसे सूचना मिली कि खेड़ा पाटौदा के पास उसके मामा का एक्सीडेंट हो गया है। उसको इलाज के लिए सरकारी अस्पताल, झज्जर पहुंचा दिया। सूचना पाकर वह अस्पताल आया तो पता चला कि मामा सुरेन्द्र को पीजीआई रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें