फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हादसे में युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। खिड़वाली और ब्राह्मणवास गांव के बीच भट्ठे पर ईंट बनाने की मशीन व बाइक के बीच टक्कर होने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को पीजीआई में दाखिल करवाया गया है। खिड़वाली गांव के पूर्व सरपंच ओमप्रकाश हुड्डा का खिड़वाली व ब्राह्मणवास के बीच ईंट-भट्ठा है। भट्ठे पर ईंट बनाने की मशीन है, जिसे ट्रैक्टर से जोड़कर चालक भट्ठे से सड़क पर ला रहा था। इसी बीच खिड़वाली गांव के युवक अमित व प्रदीप बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। मशीन व बाइक के बीच टक्कर हाे गई। टक्कर में 20 साल के अमित की मौत हो गई, जबकि प्रदीप घायल हो गया। सदर थाना प्रभारी मुरारीलाल ने बताया मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें