17meham07... निंदाना में पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार। स्रोत : संवाद
महम। गैंगवार के चलते एक दिन पहले भिवानी स्टैंड पर गोली मारकर निंदाना के वजीर सिंह की हत्या कर दी गई। फायरिंग में किशनगढ़ के बल्लू नंबरदार के भी सिर में गोली लगने के कारण वह भी मारा गया। बुधवार को निंदाना में वजीर सिंह का अंतिम संस्कार किया गया, जहां हिसार जेल से बेटा अशोक पुलिस सुरक्षा में गांव में पहुंचा और पिता को मुखाग्नि दी। उधर, किशनगढ़ गांव में बल्लू नंबरदार के अंतिम संस्कार में भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जहां बेटे विक्की ने पिता को मुखाग्नि दी। आरोपी अशोक को पुलिस वापस हिसार जेल ले गई।
परिजनों ने बताया कि बल्लू के शव का पोस्टमार्टम करते हुए काफी समय लग गया, क्योंकि सिर में लगी गोली निकालने में डॉक्टरों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई बार एक्सरे किया गया, इस कारण शाम चार बजे पोस्टमार्टम हो सका। बल्लू नंबरदार के अंतिम संस्कार में राजनैतिक व गैर राजनैतिक संगठनों के सैकड़ों सदस्यों ने शिरकत की।