रोहतक। जींद रोड पर वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में टिटौली गांव के 22 वर्षीय प्रदीप की मौत हो गई। उसके पिता ने लाखनमाजरा थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में सुभाष ने बताया कि शाम को उसका बेटा प्रदीप बाइक लेकर भगवतीपुर गांव गया था। रात 11 बजे सूचना मिली कि जींद रोड पर पेट्रोल पंप के पास किसी वाहन ने बेटे की बाइक को टक्कर मार दी है। टक्कर में घायल प्रदीप को पीजीआई ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।