24-पीजीआई के शव गृह में गांव मकड़ौली कलां निवासी मृतक सन्नी के पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे परिजन
रोहतक। मकड़ौली कलां गांव में सल्फास की गोली खाने से 19 साल के युवक सन्नी की मौत हो गई। सदर पुलिस ने हादसा मानकर शव पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक सोमवार को सूचना मिली कि मकड़ौली कलां निवासी सन्नी दो भाईयों में छोटा था। कई दिन से बीमार चल रहा था। दवाई के धोखे में उसने सल्फास की गोली खा ली। परिजन उसे लेकर पीजीआई पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र ने बताया कि युवक की मौत को हादसा मानकर कार्रवाई की गई है। ब्यूरो