कलानौर। खंड के गांव गरनावठी में दहशत फैलाने के मकसद से एक युवक ने हवाई फायर कर दिया। हवाई फायर से भयभीत पड़ोसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गरनावठी वासी अशोक ने बताया कि वह गांव के बस स्टैंड के पास अपने प्लाट पर खड़ा था। इसी बीच उसका पडोसी हरीश ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर किया। इसी बीच फायर से अशोक घबरा गया और उसने 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अशोक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।