फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: हिस्से की जमीन पत्नी के नाम करवाने का दबाव बना रहे थे ससुराली, परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Fri, 13 Jan 2023 09:12 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक

सार

11 जनवरी की रात प्रवीण थोड़ा सा खाना खाकर अपने कमरे में चला गया। अगले दिन सुबह देर तक नहीं नीचे आया। परिजनों ने आवाज लगाई तो जवाब नहीं दिया। दोपहर करीब दो बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह दरवाजा खोला। प्रवीण पंखे से चुन्नी का फंदा लगाकर लटका हुआ था।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक की जनता कालोनी में एक युवक ने वीरवार को फांसी लगाकर जान दे दी। 42 वर्षीय प्रवीण के पिता का आरोप है कि उसके बेटे को बहू, सास, ससुर, साला व साली उसके बेटे पर दबाव बना रहे थे कि अपने हिस्से की जमीन व जायदाद पत्नी के नाम करवा दे। तंग आकर उसके बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी। शिवाजी कालोनी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जनता कालोनी निवासी 72 वर्षीय प्रेम सिंह हुड्डा ने दी शिकायत में बताया कि वह नेवी से रिटायर है। साथ ही पत्नी के साथ 43 साल से जनता कालोनी में रह रहा है। उसके दो बेटे थे। बड़े बेटे सतपाल की बीमारी के चलते पहले मौत हो चुकी है। अब छोटे बेटे प्रवीण ने फांसी लगाकर जान दे दी। बुजुर्ग पिता का आरोप है कि बेटे प्रवीण उर्फ लीला की शादी 2004 नजदीक के गांव की युवती मनीषा से हुई थी। 

शादी के कुछ समय बाद ही बेटे व बहू में अनबन रहने लगी। बहू के मायके वाले घर आते और उसके बेटे प्रवीण से मारपीट करते थे। साथ ही उनको भी जान से मारने की धमकी जाती। अब बेटे के पैसे व जायदाद को लेकर भी दखलअंदाजी करने लगे थे। बेटे प्रवीण को ये ताने मारने लगे कि अगर तू अपने बाप से अपने हिस्से की जमीन जायदाद पत्नी के नाम नहीं करवा सकता तो तूं फांसी खाकर ही मर जा, तुझे जीने का कोई अधिकार नही है। बेटा रो-रोकर माता-पिता को बताता था। तीन-चार दिन पहले प्रवीण व उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। पत्नी पोती व पोते को लेकर अपने मायके चली गई। इस कारण प्रवीण परेशान था। बच्चों को याद करके रो रहा था।
विज्ञापन


11 जनवरी की रात थोड़ा सा खाना खाकर अपने कमरे में चला गया। अगले दिन सुबह देर तक नहीं नीचे आया। आवाज लगाई तो जवाब नहीं दिया। दोपहर करीब दो बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह दरवाजा खोला। प्रवीण पंखे से चुन्नी का फंदा लगाकर लटका हुआ था। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। बुजुर्ग पिता का आरोप है कि प्रवीण ने अपनी पत्नी, सास, ससुर, साले व साली से तंग आकर जान दी है। जनता कालोनी चौकी प्रभारी सुभाष का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज लिया है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें