फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कबीर बस्ती में युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Tue, 16 Apr 2024 06:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर की कबीर बस्ती में एक युवक की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के दोस्तों पर लगा है। आरोप है कि मृतक के दोस्त उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

मृतक के भाई की शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है सभी आरोपी फरार हैं। घटना रविवार देर शाम की है।। सोमवार को पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया गया।
मृतक के भाई आयुष निवासी कबीर बस्ती ने पुलिस को बताया कि उसका भाई करण (29) मेहनत मजदूरी का काम करता था और दुर्गा कॉलोनी निवासी अनिल के पास दो साल से रह रहा था। अनिल की नागरिक अस्पताल के पीछे परचून की दुकान है। वह नशे का कारोबार भी करता है। उन्हें 14 अप्रैल की शाम पता चला कि उसके भाई करण को कुछ लोग सिविल अस्पताल में लेकर गए हैं। उसे चोट लगी हुई है। जांच के दौरान चिकित्सकों ने करण को मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि जो लोग उसे अस्पताल लेकर गए थे वह उसे वहीं पर छोड़कर फरार हो गए। इसी दौरान अस्पताल की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की गई। देर रात परिजन करण को ढूंढते हुए अस्पताल पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए। करण के भाई आयुष ने अनिल, सोनू, मोनू, राजू निवासी दुर्गा कॉलोनी, नवीन, रितिक निवासी नई बस्ती और सुधीर पर उसकी जान लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें