फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आईजी ऑफिस के नजदीक युवक पर हमला, कार के शीशे तोड़े

Fri, 26 Apr 2024 05:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दिल्ली बाईपास के नजदीक वीरवार शाम चार-पांच युवकों ने एक कार सवार युवक पर हमला कर दिया। न केवल उसकी कार के शीशे तोड़ दिए, बल्कि सिर पर में रॉड या डंडे से वार किया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीजीआई थाना पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे आईजी ऑफिस के साथ लगते पेट्रोल पंप के सामने एक लाल रंग की कार आकर रुकी। उसके ठीक सामने सफेद रंग की आई और रास्ता रोक लिया। युवक को पहले से हमले का अंदेशा था, उसने कार पीछे लेने का प्रयास किया। इसी बीच सफेद रंग कार से युवक नीचे उतरे और लाल रंग की कार को तोड़ना शुरू कर दिया। युवक बचने के लिए अपनी कार पेट्रोल पंप के अंदर ले आया। युवकों ने जबरन उसे नीचे उतार लिया और मारपीट शुरू कर दी। कोई थप्पड़ व कुर्सी मार रहा था, जबकि एक युवक डंडा लेकर आया और युवक की कनपटी पर वार किया। उससे खून बहने लगा। तब भी हमलावर नहीं रुके और कमर में वार किया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। युवक ने खुद को संभाला और अपने परिजनों को फोन किया। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को पीजीआई में दाखिल कराया।
वर्जन
युवकों के बीच मारपीट की सूचना मिली है, लेकिन अभी पीजीआई से सूचना नहीं आई है। घायल के बयान पर मामला दर्ज कर जांच करेंगे। सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसवंत सिंह, कार्यकारी थाना प्रभारी पीजीआईएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें