रोहतक। इंद्रा कॉलोनी पुलिस के कड़े पहरे के बावजूद नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को कॉलोनी के लोगों ने दो लोगों को नशीले पदार्थ के साथ पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। एक युवक मौका पाकर भाग गया। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
शनिवार को तीन युवक बाइक से इंद्रा कॉलोनी में तस्करों को नशा देने पहुंचे। आसपास के निवासियों ने इनमें से दो युवकों को पकड़ लिया। इनकी तलाशी लेने पर सुल्फ बरामद हुआ। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर लोगों के दोनों आरोपियों को उनके हवाले कर दिया। पुलिस इन्हें सिटी थाना ले आई। देर रात तक युवकों के खिलाफ केस दर्ज नहीं हुआ था।
कॉलोनी निवासियों ने बताया कि उन्होंने कॉलोनी में नशा रोकने के लिए एक टीम बनाई है। नशे का बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया है।